लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज



सत्यबन्धु भारत।सन्दीप शुक्ला

मल्लावां,हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने एक युवक पर घर में घुसकर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जुलाई को वह बेटे के साथ खेत में पानी लगाने गया था। घर में उसकी 13 वर्षीय बेटी अकेली थी। दोपहर में ग्राम हेरवल निवासी छोटू उसके घर में घुस गया और उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गया। जब शाम को वह और उसका बेटा घर पहुंचा तो बेटी ने पूरी बात बताई। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।