
सत्यबन्धु भारत
हरदोई। जिला पंचायत हरदोई सभागार मे आज विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर शासन स्तर से संचालित योजनाओं एवं विभागीय कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की। बैठक मे उपस्थित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को शासन की मन्शानुसार कार्य करने की हिदायत देते हुये स्पष्ट किया कि समस्त अधिकारी अपने उत्तरदायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिकाधिक संख्या में पात्रजनों को लाभान्वित कराएं। विभागीय एवं जनहित कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नही होगी।
