लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

विधायक ने जिला पंचायत अध्यक्ष को दी बधाई



सत्यबंधु भारत 

अयोध्या।   जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होने के बाद भाजपा पार्टी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रोली सिंह को गोसाईगंज ने बधाई दी है। विधायक इंद्र प्रताप उर्फ खब्बू तिवारी ने बताया कि इसका श्रेय हमारे पार्टी के एक एक कार्यकर्ता को जाता है। ये उनकी मेहनत का फल है। इस जिला पंचायत अध्यक्ष की जीत में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूँ।और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की जो रिति और नीति से सर्व समाज प्रभावित है।यह उसी की देन है।और भाजपा का एक एक कार्यकर्ता सांसद, विधायक, मेयर, दोनो अध्यक्ष,एकजुटता बना कर इस पंचायत चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया ये सफलता का श्रेय सभी को जाता है।वही भाजपा की पहली महिला जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष गाँव व क्षेत्र का विकास करेगी जब गांव और क्षेत्र का विकास होगा तो जिले का विकास अपने आप होगा।विधायक ने बताया कि आने वाले 2022 के चुनाव को लेकर जिस तरह से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 2014 से लेकर 2019 तक सफलता हासिल किया उसी तरह से आने वाले 2022 के चुनाव में भी जीत हासिल होगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी कमल का फूल खिलेगा और पांचो विधानसभा पर जीत हासिल होगी।