युवती हुई गर्भवती, शादी करने से किया इंकार,

सत्यबन्धु भारत
भरतकुंड । पूराकलंदर थाना के पुलिस चौकी भदरसा क्षेत्र के एक गाँव मे एक युवती के सथ उसी गांव निवासी उसी बिरादरी का एक युवक शादी का झांसा देकर लगातार शारीरक संबंध बनाता रहा जिसके चलते युवती गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद जब युवती ने शारीरीक संबंध बनाने वाले युवक को शादी करने को कहा तो युवक ने गर्भपात कराने का दबाव देने लगा तथा शादी से मुकरने लगा। जब युवती ने बार बार युवक से कहना शुरू किया तो युवक ने पीड़िता को गाली गलौज करते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी भी दिया। जिससे युवती को चोटें भी आईं हैं। जिसकी लिखित शिकायत पीड़िता ने थाना पूराकलंदर मे आकर किया। मामले की पुष्टि करते हुए चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक मममून पुत्र रहमान निवासी ग्राम अरुवावां थाना पूराकलंदर के खिलाफ धारा 376, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा आरोपी की तलाश की जा रही है।
