एक जनपद एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी.) योजनान्तर्गत उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र, बाराबंकी की अध्यक्षता में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर चयन प्रक्रिया शुरू हुई
बाराबंकी: वन डिस्ट्रिरक्टअ वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पारम्परिक शिल्प और लघु उद्योगों के संरक्षण के लिए और उसमें अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ’’एक जनपद एक उत्पाद’’ टूलकिट एवं प्रशिक्षण योजनान्तर्गत जिला उद्योग केंद्र, बराबंकी के उपायुक्त उमेशचंद्र की अध्यक्षता में जिला उद्योग केन्द्र, बाराबंकी में अभ्यर्थियों की साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हो गई है।
योजनान्तर्गत जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, उन्हें साक्षात्कार हेतु बुलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत सभी अभ्यर्थी अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो रहे है। जल्द ही अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे बेरोजगारों को स्वरोजगार मिलेगा।
साक्षात्कार में श्री उमेशचंद्र उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र, बाराबंकी, श्रीमति रूबी सहायक आयुक्त जिला उद्योग केन्द्र बाराबंकी, अभय चौरसिया (लिपिक) एवम अपर्णा मिश्रा अध्यक्षा सदभावना समिति लखनऊ उपस्थित रहे।



