
सत्यबन्धु भारत
बांगरमऊ उन्नाव। प्रदेश की विशेष सुरक्षा वाहिनी मे तैनात एक आरक्षी आज प्रातः किसी आवश्यक कार्य हेतु बाइक से लखनऊ जा रहा था। तभी रास्ते में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ग्राम सिरधरपुर के सामने अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। हादसे में बाइक सवार आरक्षी की मौत हो गई।
जनपद मथुरा के थाना गोवर्धन अंतर्गत ग्राम बरसाना निवासी दिनेश चंद्र पुत्र रामबाबू 50 वर्ष यूपी वीपीएस वाहिनी में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। वह किसी आवश्यक कार्य हेतु बाइक से लखनऊ जा रहा था। तभी आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ग्राम सिरधरपुर के सामने आज तड़के आरक्षी की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से टकराते ही बाइक तेजी से पलट गई। हादसे में आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम घायल को आनन-फानन यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जेब से मिले परिचय पत्र के आधार पर मृत आरक्षी के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस द्वारा शव पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
