पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में युवती का कराया निकाह
![]() |
| ( Image Source : Patrika.com ) |
सत्यबन्धु भारत
पाली,हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में एक युवती को उसके ही गांव का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। हालांकि पुलिस ने अगले ही दिन कन्नौज से लड़की को बरामद करने के साथ ही युवक को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं कानूनी पचड़े में फंसने और जेल जाने के भय से युवक और उसके परिजनों ने युवती से निकाह करने की हामी भर ली। इसके बाद थाना परिसर के पीछे स्थित दरगाह पर दोनों का निकाह तमाम ग्रामीणों की मौजूदगी में संपन्न कराया गया।आपको बता दें कि पाली थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव की कुरैशी परिवार की एक युवती को उसके ही गांव के रहने वाले बाबर पुत्र सरफुद्दीन खां बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जबकि युवती की मां ने पाली पुलिस को तहरीर देकर नकदी व जेवर के साथ उसकी बेटी को भगा ले जाने का आरोप बाबर पर लगाया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कन्नौज से युवती को बरामद कर साथ ही युवक को भी गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को पाली थाने लाया गया। जहां थानाध्यक्ष बेनी माधव त्रिपाठी के प्रयासों से थाना परिसर के पीछे स्थित दरगाह पर शाहाबाद थाना क्षेत्र के टुरमुकी दौलतपुर गांव के हाजी लाल मोहम्मद के द्वारा दोनों का निकाह कराया गया। जहां भारी संख्या में पुलिस व ग्रामीण मौजूद रहे।

