
सत्यबन्धु भारत
टड़ियावां,हरदोई। विकास खण्ड टड़ियावां क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओदरा तरी में सफाई न होने के कारण नालियां बजबजा रही हैं। गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे है। ग्रामीणों के द्वारा कई बार संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत कराया गया, लेकिन इसके बाद भी समस्या बरकरार है। इससे ग्रामीणों को बीमारियां फैलने का अंदेशा सता रहा है।इस गांव में कई माह से कोई भी सफाई कर्मी नहीं पहुंचा और न ही गांव में जल निकासी के भी उचित प्रबंध किये गए है। वहीं जिन स्थानों पर नालियां बनी भी हैं वह टूटी होने से गलियों में पानी भर जाता है। समय से सफाई न होने के कारण गांव में नालियों बजबजा रही है जबकि जगह- जगह कूड़े के ढेर जमा हैं।ग्रामीणों ने समस्या को लेकर कई बार कर्मियों को अवगत कराया, लेकिन इसके बाद भी समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तैनात सफाई कर्मी पिछले कई माह से नहीं आया है। नालियां चोक होने के कारण गांव वालों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना हुआ है। बारिश के दौरान सफाई को लेकर कई अभियान चलाये जा रहे है,लेकिन गांव की स्थितियां फिर भी बदतर हैं। इससे लोगों में मौसमी बीमारी फैलने का डर सता रहा है।वही ग्राम वासियों का कहना है कि जगह-जगह जलभराव होने के कारण हम लोगों को बहुत समस्याएं हो रही हैं। गंदगी के कारण दिन में मच्छरों का प्रकोप है। इससे डर सताता रहता है कि कहीं डेंगू, चिकुनगुनिया जैसी बीमारी न फैल जाए।
