
सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। जनपद बीघापुर तहसील क्षेत्र के गढेवा गांव में बने पुल से कानपुर शहर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर बढ़ते गंगा जल स्तर व कटान के चलते संकट बढ़ गया है।संपर्क मार्ग को गंगा नदी के तेज बहाव से किसी भी दिन तोड़ सकती हैं। लोगों में जहां आवागमन बंद होने का भय है वही हजारों बीघा जमीन गंगा में समा जाने के चलते किसानों के आगे जीविका का संकट उत्पन्न हो गया है किसानों का कहना है कि तहसील प्रशासन पिछले 2 वर्षों से कटान को रोकने के लिए संजीदा नही रहा। गढेवा गांव सभा के सामने गंगा नदी पर बने पुल से कानपुर शहर की सिकठीहा चौकी को जोड़ने वाले सड़क मार्ग पर संकट के बादल छाए हुए हैं । गंगा नदी में बढ़ रहे जल स्तर से गढेवा ग्राम सभा में गांव की ओर अंधाधुंध कटान के चलते किसी भी दिन गढेवा सिकठिया पुरवा मार्ग को तोड़ सकती हैं पिछले कई दिनों से गंगा में तेजी से कटान जारी है ।गंगा नदी पुल से गढेवा की ओर 500 मीटर बह रही है गंगा पुल को छोड़कर नई धारा बना सकती हैं और आवागमन मार्ग पूरी तरह बंद होने की संभावना है। लोगों में सड़क टूटने व आवागमन बंद होने की आशंका से होने वाले संकट को लेकर चिंताएं हैं । स्थानीय ग्रामीण तहसील प्रशासन के ऊपर पिछले 2 वर्षों से जानबूझकर ग्रामीणों व किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया है ।
