लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बिग बॉस फेम एजाज खान की जमानत अर्जी खारिज, घर से ड्रग्स मिलने के बाद हुई थी गिरफ्तारी

 


सत्यबन्धु भारत। 

न्यूज़ डेस्क। ड्रग्स केस (Drugs Case) में अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी एजाज खान (Ajaz Khan) की जमानत खारिज दी गई है. मुंबई की एस्पलांडे कोर्ट ने एजाज खान की जमानत अर्जी खारिज की है. पिछले करीब तीन महीनों से एजाज जेल में बंद हैं. उनके घर से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को ड्रग्स बरामद हुए थे, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई.

30 मार्च को एनसीबी ने एजाज के मुंबई स्थित घर पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी के दौरान एक्टर के घर से एनसीबी को वो ड्रग्स मिले, जो भारत में बैन हैं. इसके बाद एजाज को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई. इसके अगले दिन यानी 31 मार्च को एनसीबी ने एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया था.