नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के बाद धर्म परिवर्तन कर शादी का आरोप
सत्यबन्धु भारत
मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। जिले के शाहाबाद कोतवाली इलाके में एक मुस्लिम युवक ने 16 वर्षीय नाबालिक दलित समाज की लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी कराने का मामला सामने आया है। जिससे आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने कोतवाली शाहाबाद में ज्ञापन देते हुए कार्यवाही की मांग की।
आपको बता दें कि शाहाबाद कोतवाली इलाके में एक 16 वर्षीय नाबालिक दलित लड़की को बहला फुसलाकर भगा जाने के बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला प्रकाश में आया। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के महुआटोला निवासी एक दलित नाबालिग को पहले बहला-फुसला कर दूसरे समाज का युवक भगा ले गया उसके बाद कोतवाली क्षेत्र के ही दिलावरपुर में लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराया गया। यही नहीं लड़की की मुंह दिखाई की रस्म भी अदा की गई। जब इसकी जानकारी विश्व हिंदू कार्यकर्ता पवन रस्तोगी (भाजपा सभासद) को हुई तो उन्होंने भारी संख्या में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंच कर युवक के परिवार के खिलाफ व निकाह कराने वाले मौलाना व एक मेंबर के खिलाफ लव जिहाद का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोग जो जिहादी मानसिकता से ग्रसित होकर नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसला कर धर्म-परिवर्तन कराने का कार्य कर रहे हैं ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

