लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत


 सत्यबन्धु भारत

टड़ियावां,हरदोई। थाना क्षेत्र के एक गांव में  रविवार की दोपहर आकाशीय विजली की चपेट में आकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक का मामा बुरी तरह झुलस गया। हुई घटना में थाना क्षेत्र टड़ियावां के गांव भुलभुला मजरा सगरापुर निवासी अंकित 18 वर्ष मेहनत मजदूरी करता था। मामा प्रेम ने बताया कि चार दिन पूर्व अंकित गांव घासापुरवा मजरा भैंसरी आया था। रविवार को गांव के पास खेत में धान की रोपाई करने के लिए अपने मामा के साथ खेत पहुंच गया।उसी समय गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अंकित की मौके पर ही मौत हो गई।वही मामा प्रेम झुलस गए। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना लेखपाल और पुलिस को दी गई। लेखपाल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।