
सत्यबन्धु भारत। रोहित दीक्षित
पाली, हरदोई। जिले के पाली थाना परिसर में शुक्रवार को ईद उल अजहा एवं कांवड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता करते हुए सवायजपुर एसडीएम दीपक वर्मा ने सभी से त्यौहारों को आपसी सौहार्द के साथ गंगा जमुनी तहजीब के बीच मनाने की अपील की। बैठक में त्यौहारों को शांतिपूर्वक मनाने पर चर्चा की गई।
एसडीएम श्री वर्मा ने कहा कि कोरोना का खतरा टला नहीं हैं, तीसरी लहर की सम्भवना बनी हुई हैं । ऐसे में हम सभी को अभी भी मास्क का प्रयोग और सोशल डिस्टेंस का पालन जरूर करना हैं। उंन्होने कहा कि त्यौहारों को भी कोरोना गाइडलाइन के तहत मनाए। एसडीएम ने कहा कि इस क्षेत्र के लोग हमेशा त्योहारों को मिलजुल कर मनाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भविष्य में भी लगातार त्योहारों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ यहां के लोग मनाएंगे। सीओ शाहाबाद सतेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों समुदायों के लोग एक दूसरे की भावनाओ का सम्मान करें, और सौहार्द के साथ त्यौहारों को मनाए वह यही अपील लोगों से करते हैं। सीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई ऐसी पोस्ट न डाले जिससे सौहार्द बिगड़े। वहीं थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर वीएम त्रिपाठी ने कहा कि त्यौहारों के नाम पर कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन न करें, इसके अलावा उन्होंने कहा कि त्यौहार खुशी और उल्लास के लिए मनाए जाते हैं । इसलिए इन्हें सौहार्द के वातावरण में मनाए, और अगर कोई असामाजिकतत्व समाज में खलल डालने का प्रयास करता है, तो ऐसे में पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए जनता का पुलिस से मित्रवत व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई असामाजिक तत्व लोगों को डराए धमकाए तो हमें बताएं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध व अपराधियो के बारे में भी नागरिक जानकारी दे सकते हैं। इस अवसर पर पाली नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला, एसआई अविनाश कुमार, राधेश कुमार, सुखपाल, कांस्टेबल विजेंद्र फौजी, राहुल, ग़ौरब कुमार आदि मौजूद रहे।
