लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

डीएम व विधायक ने सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन

 43.38 लाख रुपए की लागत से बना, 167 लीटर प्रति मिनट क्षमता से चलेगा ऑक्सीजन प्लांट




सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार

शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए शाहाबाद क्षेत्रीय विधायक द्वारा सीएचसी शाहाबाद में एक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया। शुक्रवार को 01 बजे ऑक्सीजन प्लांट का जिलाधिकारी अविनाश कुमार व रजनी तिवारी ने फीता काटकर उदघाटन किया।

उद्घाटन के अवसर पर डीएम ने प्लांट में बटन दबाकर ऑक्सीजन सप्लाई चालू की और सीएचसी में स्थापित 30 बेड़ों का भी निरीक्षण किया। सीएससी शाहाबाद की व्यवस्थाएं देखकर जिलाधिकारी प्रसन्न हुए। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रवीण दीक्षित ने डीएम को अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।

इसी दौरान जिलाधिकारी ने बताया की विधायक ने आपदा के समय मुझे ऑक्सीजन प्लांट के लिए फोन कर बात की और कहा कि शाहाबाद क्षेत्र की जनता के लिए सीएचसी शाहबाद में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाना जरूरी है ताकि तीसरी लहर आने पर मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से न जूझना पड़े। इस पर डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑक्सीजन प्लांट का आर्डर किया साथ ही 30 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई। डीएम अविनाश कुमार ने मीडिया से बातचीत में यह भी बताया कि पाइपलाइन की सुविधा तैयार हो चुकी है। अगर बिजली की कोई असुविधा होती है तो जनरेटर की सुविधा भी की गई है। जिसके लिए प्रस्ताव कर दिया है। जनरेटर आते ही पूर्ण रूप से चालू रहेगा,अगर जरनेटर से भी कोई दिक्कत हो तो ऑटोमेटिक सिलेंडर भी लगा दिया गया जिससे ऑक्सीजन सप्लाई होती रहेगी। साथ ही विधायक रजनी तिवारी ने बताया क्षेत्र के लोगों को ऑक्सीजन की कमी न हो और मरीजों का उपचार सीएचसी पर किया जाए। इसके लिए करीब 43.38 लाख रुपये की लागत से 167 लीटर प्रति मिनट क्षमता से सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया गया। प्लांट द्वारा सीएचसी में कोविड वार्ड को निर्बाध ऑक्सीजन सप्लाई की जाएगी। इस मौके जिलाधिकारी अविनाश कुमार,एसडीएम सौरभ दुबे, विधायक रजनी तिवारी, एसआई रामसुखारी, सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रवीण दीक्षित, डॉ. नोमान उल्ला, राजेंद्र मिश्रा, आदि लोग मौजूद रहे।