लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नई रोशनी के पांचवे बैच का समापन

 


सत्यबन्धु भारत। 

न्यूज़ डेस्क लखनऊ। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से मदरसा अनवारूल उलूम तालीमी सोसायटी लखनऊ के तत्वाधान में अल्पसंख्यक महिलाओं हेतु नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम नई रोशनी के 5 बच्चों के माध्यम से कुल 125 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम के पांचवे बैच का समापन रामगंज हुसैनाबाद लखनऊ में हुआ समापन समारोह को संबोधित करते हुए संस्था सचिव मोहम्मद अयूब ने कहा कि भारत सरकार निरंतर अल्पसंख्यक महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक जीवन स्तर ऊपर उठाने हेतु संकल्पित है उसी कड़ी में नई रोशनी कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है श्री अयूब ने कहा कि सभी प्रशिक्षणार्थियों के खाते में ₹600 मानदेय भेज दिया गया है प्रत्येक प्रशिक्षित लाभार्थी का दायित्व है कि अपने पास पड़ोस में महिलाओं को भी जागरूक करें समारोह को रिसोर्स पर्सन नुजहत अयूब , सबा परवीन , परवीन बानो , सबीहा बेग, जावेद अख्तर , मोहम्मद कामिल सिद्दीकी ने संबोधित किया !