लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

गन्ने के खेत में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत

 शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्लाहगंज के रहने वाले थे पिता-पुत्र






सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार

पचदेवरा,हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की सुबह गन्ने के खेत में पिता पुत्र के शव पड़े मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जनपद के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर पिंडिरिया के मजरा पांडे की मड़ैया निवासी टुल्लू उर्फ सुल्तान(43) व उसके पुत्र गोविंद(7) का शव जनपद हरदोई  के पचदेवरा थाना क्षेत्र के भाहपुर सपाह गांव में रविवार की सुबह गन्ने के खेत में पड़ा मिला। सुबह खेत पहुंचे किसानों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। परिजनों ने बताया की टुल्लू उर्फ सुल्तान का पुत्र गोविंद कुपोषित था। जिसे एक बाबा के पास  लेकर गए थे। उन्हें एक बाबा ने बताया था कि कुपोषित बच्चे को सुबह सुबह गन्ने के खेत में खड़ा कर के नहला दो, जिससे उसका कुपोषण दूर हो जाएगा। रविवार सुबह टुल्लू अपने पुत्र को लेकर जनपद हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के पास के गांव भाहपुर सपह पहुंचे जहां धर्मपाल के खेत में गन्ने की फसल थी। गन्ने की फसल में लगे तारों में करंट दौड़ रहा था। जिसकी चपेट में आने से पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह खेत पहुंचे किसानों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की गहनता से जांच की। वहीं खेत में करंट प्रवाहित करने वाले धर्मपाल व उसके पुत्र चीनू को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।