लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत



सत्यबन्धु भारत

उन्नाव।बांगरमऊ  

        कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर भिक्खन  के निकट सीतापुर कानपुर रेलवे लाइन पर संदिग्ध अवस्था में पड़े   अज्ञात अधेड़ के ऊपर से  ट्रेन गुजर गयी । जिससे अधेड़ का शव कई टुकड़ो में बट गया । सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर भिक्खन  के निकट रेलवे ट्रैक पर  आज शाम  संदिग्ध अवस्था में एक अधेड़ पड़ा था ।  जिसके ऊपर से सीतापुर से कानपुर जाने वाली  ट्रेन गुजर गई । जिससे अधेड़ का शव कई टुकड़ों में बट गया । अधेड़ के शव के निकट भगवा रंग का गमछा  तथा काला कंबल पड़ा है । अधेड़ के शरीर पर पीले रंग की टी शर्ट  तथा ग्रे कलर चड्ढा है । स्टेशन मास्टर की  सूचना पर पहुंची रेलवे  पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी ।