
सत्यबन्धु भारत
शाहाबाद,हरदोई। हरदोई जनपद के शाहाबाद थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर गयन्द मे एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के पास बाग मे आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार फांसी लगाने वाला युवक अमित सिंह चौहान पुत्र अजय सिंह राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद निवासी बचपन से ही अपने मामा के घर पर रहता था,कल शाम संदिग्ध परिस्थितियों में युवक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अमित के दो पुत्र व एक पुत्री है। युवक के आत्महत्या से परिजनों में कोहराम मच गया।ग्रामीणों की सूचना पर शाहाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आवश्यक बिधिक कार्यवाही की जा रही है।
