
सत्यबन्धु भारत। दीपक मिश्रा
उन्नाव। बिछिया ब्लॉक के एक गांव मे चल रहा स्वयं सहायता समूह जिसमे राशन की दुकान आवंटित भी की गयी थी लेकिन वही समूह की अध्यक्ष अपनी मनमानी तरीके से उसको चलाने मे जुटी है । जिस पर समूह से जुडी अन्य महिलाओ ने गुरुवार को ब्लॉक परिसर पहुंच कर इसकी शिकायत ब्लॉक प्रमुख से किया ।
ब्लॉक के गांव पोटरिहा मे चल रहे
माँ गौरी स्वयं सहायता समूह को राशन की दुकान आवंटित की गयी थी जिस पर समूह से जुडी सभी महिलाओ का अधिकार है लेकिन वही समूह की अध्यक्ष सुषमा देवी अपनी मनमानी करती हुई समूह की अन्य सदस्यो को राशन की दुकान पर टिकने नहीं दिया । न तो समूह के अन्य सदस्यों से कोई राह सलाह है । जिस पर समूह से नाराज सदस्य व पदाधिकारी माधुरी, राजदुलारी, शिवदेवी व पूनम ने गुरुवार को ब्लॉक पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता से मौखिक तौर पर शिकायत किया । शिकायत की निस्तारण हेतु ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता ने समूह के संबंधित अधिकारी से जांच कराने का आदेश दिया ।
