लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पीस कमेटी की बैठक में सौहार्द बनाने की अपील


सत्यबन्धु भारत

शाहाबाद,हरदोई। कोरोना संक्रमण काल के दौरान इस महीने आयोजित होने जा रहे कावड़ यात्रा व बकरीद त्योहारों में कोरोना संक्रमण से बचाव के गाइड लाइन के तहत मनाने की अपील की गई है। तहसीलदार व सीओ सतेंद्र सिंह ने लोगों से सौहार्द बनाने की बात कही। 

शाहाबाद थाने में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में एसडीएम सौरभ दुबे,सीओ सतेंद्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने कोविड संक्रमण से बचाव के लिए शासन से जारी दिशा निर्देश का पूरी तरह पालन करने की अपील की। लोगों को मास्क का प्रयोग व उचित दूरी बनाए रखना होगा। कबाड़ यात्रा का रूट पहले से तय किया जायेगा। प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह सहित अधिकारियो ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव की गाइड लाइन का पालन न करने वालों पर कार्रवाई होगी। अंत में सभी जिम्मेदारों ने बैठक में उपस्थित कस्बा व क्षेत्रीय लोगो से त्योहार प्रेम भाईचारे से मनाने का अनुरोध किया।