लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बाहर से डेंटिंग-पेंटिंग अंदर व आसपास गंदगी का अंबार

संक्रमण फैलने की आशंका से ग्रामीणों का सामुदायिक शौचालय से मोह



सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार

शाहाबाद,हरदोई। यूं तो सरकार आमजनमानस की सुविधाओं के लिए पिटारा खोलकर तरह-तरह की योजनाओं के जरिए लाखों-करोड़ों आवंटित करती है। लेकिन धरातल पर आते-आते यह योजनाएं जिम्मेदारों की खाऊ-कमाऊ नीति/लापरवाही के कारण अपना बजूद खो देती हैं। सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार के अंतर्गत वित्त आयोग एवं मनरेगा के अंतर्गत बनवाये गए सामुदायिक शौचालयों से ग्रामीणों का मोह भंग होने लगा है।  जिम्मेदारों की लापरवाही से कहीं पाइप टूटे, कहीं बिजली के कनेक्शन के अभाव में शौंचालयों में पानी ही नही,कहीं पानी की टंकी ही प्रधान जी घर उठा ले गए,कहीं बाहर से तो बेहतरीन डेंटिंग-पेंटिंग लेकिन अंदर गंदगी की बजह से ग्रामीणों का सामुदायिक शौचालयों से मोह भंग हो गया।

सरकार की ऐसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्या मतलब जो धरातल पर आते-आते अपना बजूद खोने लगें?

सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत हरदोई जनपद के शाहाबाद ब्लॉक की प्रत्येक ग्राम पंचायत में भी सामुदायिक शौचालयों का निर्माण एक वर्ष पूर्व कराया गया था। लेकिन ग्राम पंचायतों में बने इन सामुदायिक शौचालय सिर्फ दिखाबा मात्र रह गए है।

शाहाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत रामपुर ह्रदय में एडीओ पंचायत नितांत रस्तोगी,प्रधान बिनोद कुमार गुप्ता व अभी हाल में ही घुस लेते सस्पेंड हुए सचिव अमित अवस्थी के कार्यकाल में बना सामुदायिक शौंचालय टूटे-फूटे पाइपों, साफ-सफाई न होने व शौचालय के चारो तरफ गंदगी के अंबार की बजह से काफी खस्ताहाल है। ग्रामीणों का सामुदायिक शौंचालय से एक बर्ष में ही मोह भंग हो चुका है। गांव में बने सामुदायिक शौचालय की देखभाल व साफ सफाई की जिम्मेदारी समूह की महिला को सौपी गई है। लेकिन शौचालय की साफ-सफाई न करने की बजह से गंदगी व बदबू की बजह से ग्रामीणों ने शौंच जाना ही बंद कर दिया। सामुदायिक शौंचालय के चारो तरफ फैली गंदगी, जल जमाव से ग्रामीणों को संक्रमण फैलने की आशंका सता रही है। शाहाबाद ब्लॉक की अधिकांश ग्रामपंचायतों का यही हाल है। ब्लाक शाहाबाद क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत बनाये गये सामुदायिक शौचालय निष्प्रयोज्य साबित हो रहे है। पिछले वित्तीय वर्ष मे बने ये शौचालय अधिकांश जगहो पर बाहर से पेंट तो कर दिये गये। अंदर से शौचालय की स्थित काफी दशा खराब है। कहीं-कहीं शौचालय में हमेशा ताला बंद रहता है। जिसके कारण आस पास के लोग काफी परेशान रहते है। लाखो रूपये से बने सामुदायिक शौचालय का प्रयोग न होने से अधिकांश शौचालयों में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। वही जिम्मेदार अधिकारियों,कर्मचारियों व प्रधान की लापरवाही के कारण शौचालय बेकार साबित हो रहे हैं।

बहीं शाहाबाद ब्लॉक के एडीओ पंचायत नितांत रस्तोगी हमेशा की तरह राग अलापते हुए कि स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।