लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

निर्विरोध नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

 शपथ ग्रहण में अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह के आदेश की उड़ी धज्जियां,नही हो पाया कोविड-19 गाइडलाइन का पालन




सत्यबन्धु भारत।मुनीश कुमार


शाहाबाद,हरदोई। ब्लॉक शाहाबाद से निर्बिरोध नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने पद और गोपनीयता की ली शपथ ली। खराब मौसम के बाबजूद ब्लॉक प्रमुख के शपथ में हजारों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान ब्लॉक परिसर में कोविड-19 की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। शपथ के दौरान भी मंच पर भाजपा कार्यकर्ता बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते दिखे जबकि ब्लॉक प्रमुख शपथ के लिए शुक्रवार को ही अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को शपथ ग्रहण के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल के समुचित अनुपालन का आदेश दिया था। लेकिन शाहाबाद ब्लॉक प्रमुख शपथ के दौरान यह आदेश हवा-हवाई हो गया। पहली बार शाहाबाद से त्रिपुरेश मिश्रा के निर्वरोध ब्लॉक प्रमुख चुने जाने पर क्षेत्रीय लोगों ने ब्लॉक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह में पहुँच कर शुभकामनाएं दी। उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ वाणिज्य कर असिस्टेंट कमिश्नर बीर सिंह ने दिलाई। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायिका रजनी तिवारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण शाष्त्री,भाजपा नेता अखिलेश पाठक,अजय बाजपेई(भुल्लन बाजपेयी),ऋषि मिश्रा,भूरे त्रिवेदी, ग्राम प्रधान, बीडीसी आदि लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शाहाबाद थानाध्यक्ष शिव शंकर सिंह,सरदार गंज चौकी इंचार्ज अनिल सिंह, अरुण प्रताप सिंह विवेक राहुल सिंह हरीनाथ यादव आदि सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।