लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पत्रकार पर घर लौटते वक्त हुवा जानलेवा हमला व लूट



सत्यबन्धु भारत

उन्नाव। जिले में पिछले दिनों पत्रकारो पर हमले को लेकर काफी माहौल गर्म था।मामला अभी शांत हुवा भी नही था कि एक मामला मौरावां थाना के पुरवा संवाददाता राजेश कुमार पुत्र रामकुमार निवासी रामपुर मजरे संदाना थाना मौरावां के अंतर्गत हो गया। जानकारी अनुसार पत्रकार राजेश अपनी बाइक से पुरवा से कवरेज़ करके घर वापसी कर रहे थे तभी हिलौली के घनी खेड़ा के पास घात लगाये बैठे दो बदमाशों में पत्रकार के गांव के ही एक फूल चन्द्र,शत्रोहन,व दो अज्ञात लोगों द्वारा बाइक को रोककर तथा चाकू और असलहे से लैस होकर कहा तुम्हारी पत्रकारिता तुम्हे दिखाता हु और असलहा कनपटी पर लगा दिया।इसके बाद गले मे पड़ी सोने की चेन व 4100 रुपये छीन लिए। जान से मारने की नीयत से कटीली झाड़ियों में ले ही जा रहें थे कि तभी सामने से वाहन आता देख भाग खड़े हुए।तभी पत्रकार ने अपने मोबाइल जो कि वही गिर गया था उसे ढूंढकर 112 को कॉल किया।राजेश ने रात करीब 10 बजे मौरावां थाने में तहरीर दी।जिस पर एक अभियुक्त को पकड़कर थाने लाया गया था लेकिन अब तक एफआईआर नही दर्ज की गई थी।इंस्पेक्टर मौरावां मुकेश वर्मा का कहना है कि इस मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर करवाई की जाएगी और मामले जांच अभी जारी है।