
सत्यबन्धु भारत
न्यूज़ डेस्क। लखनऊ (शुक्रवार )राजधानी लखनऊ के विभिन्न होटलों रेस्ट्रा व पार्कों मे फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया गया । लखनऊ का दिल कहे जाने वाले हज़रतगंज मे स्थित वुड पेकर मे विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने केक काट कर फ्रेंडशिप डे मनाया । इस कार्यक्रम की अगुवाई सिंधु टाइम्स की विशेष संवादाता नीलू वैश ने की । नीलू वैश ने बताया कि दोस्ती खून के रिश्तों से बड़ी होती है इसलिए जीवन मे हम सब के पास कोई न कोई खास दोस्त ज़रूर होता है। फ्रेंडशिप केक काट कर महिलाओं ने देश मे फैली कोरोना नामक महामारी से निजात पाने के लिए प्रार्थना भी । अलग अलग क्षेत्रों से आई महिलाओं मे संजना,सुमन,प्रियंका नीलू आदि ने शिरकत की और अपने प्रदेश मे खुशहाली और भाईचारे के लिए वहां पर मौजूद सभी लोगों से अपील की । नीलू वैश ने बताया कि कृष्ण और सुदामा की मित्रता पूरी दुनिया मे मशहूर है । आज दुनिया भर के देशों मे मित्रता दिवस अपनी अपनी परम्परा और रीती रिवाज के मुताबिक मनाया जाता है । मित्रता दिवस मे आई महिलाओं ने मित्रता को लेकर उसके महत्त्व पर चर्चा की और सारी दुनिया मे प्यार और भाईचारे का सन्देश देने वाला पर्व मित्रता दिवस को बताया l सिंधु टाइम्स की संवादाता ने बताया कि हमारे देश अनेकों पर्व मनाये जातें है और हर पर्व एकता,भाईचारे और प्यार का सन्देश मिलता है । कार्यक्रम के अंत सिंधु टाइम्स की विशेष संवादाता ने कार्यक्रम मे आई सभी महिलाओं का आभार प्रकट किया।
