
सत्यबन्धु भारत।मुनीश कुमार
मझिला,हरदोई। थाना मझिला क्षेत्र के अन्तर्गत बड़ाताल निवासी राकेश ने आर्थिक तंगी के चलते गांव के बाहर स्थित एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेज दिया है। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और शराब भी पीता था जिसकी वजह से परेशान रहता था शुक्रवार को उसने गांव के बाहर स्थित एक पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली मृतक के परिवार में उनकी पत्नी और एक छोटा लड़का है। बहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
