लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नहर मे नहाते समय पानी में डूबकर युवक की मौत



सत्यबन्धु भारत

टोडरपुर,हरदोई। टोडरपुर ब्लॉक के अंतर्गत कोठिला सरैंया में नहर में  नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई है।  कुशल तिवारी बीएससी का छात्र था और  कन्नौज से पेपर देकर आज ही घर आया था कुशल नहर में अपने दोस्तों के साथ लगभग एक बजे नहा रहा था तभी अचानक वह अपने आप को काबू न कर सका और नहर में डूब गया। युवक को बेहोशी हालत में झील से बाहर निकाला गया और आनन- फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था जहाँ उसकी रास्ते मे ही मौत हो गई और परिवार में कोहराम मच गया। कोठिला सरैंया निवासी कुशल तिवारी उम्र लगभग(21)वर्ष है। कुशल अपने पीछे दो भाई और एक बहन को छोड़ गया है। बडा़ भाई पुलिसफोर्स में एसआई के पद पर कार्यरत है कुशल अपने भाईयों मे सबसे छोटा था कुशल के चले जाने से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।