
सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। बीघापुर ब्लॉक सभागार में सेवानिवृत्त हुए सहायक विकास अधिकारी आईएसबी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह को माल्यार्पण करके व उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गई। खंड विकास अधिकारी अमित मिश्रा ने कहा कि वह सरल व जानकार थे तथा विकास और जन समस्याओं को दूर करने में रुचि रखते थे। सरकारी सेवा में उनके अनुभव का हम सभी को लाभ उठाना चाहिए ।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख पति पवन पासवान, एडीओ पंचायत गुल पतराम ,लल्लूराम अनिल कुमार जेई एमआई उमा दत्त मिश्रा, बबलू सिंह, कमल किशोर दीक्षित भैया जी, अखिलेश तिवारी, उमाशंकर साहू, ओम प्रकाश चौरसिया, हीरा बाबू, विभव श्रीवास्तव, बृजेंद्र कुमार ,अनिल पटेल, धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे।
