लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

शादी का झांसा देकर करते रहे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल।

  युवती के पेट में पल रहा है 4 माह का गर्भ।



सत्यबंधु भारत। विवेक तिवारी

भरतकुंड अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती को झांसा देकर कई वर्षों से यौन शोषण कर रहा था युवती जब गर्भवती हो गई तो युवक शादी करने से इंकार कर दिया युवक के विरुद्ध जब रिपोर्ट दर्ज हुई तो पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक मम्मुन खान पुत्र रहमान उल्ला को गिरफ्तार कर लिया जिसको बलात्कार मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित कई धाराओं में चालान किया जिसे अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।  भदरसा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक युवक 20 वर्षीय युवती से शादी करने का झांसा देकर कई वर्षों से यौन शोषण करता रहा इधर युवती के पेट में 4 माह बच्चा हो गया जिसके बाद युवती ने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी युवक ने शादी करने से इनकार किया और गर्भपात कराने की बात करत लगा जिस पर युवती ने विरोध किया तो आरोपी मम्मुन खान अपने भाइयों के साथ मिलकर युवती को मारा पीटा और गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाने लगे और कहा कि अगर इसकी शिकायत पुलिस से की तो जान से मार देंगे।

 युवती की तहरीर पर पुलिस ने मम्मुन खान सहित चार भाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की पूराकलन्दर कार्यवाहक थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक विजयसेन सिंह अपने हमराही के साथ गश्त पर निकले अरुवावा तिराहे के पास संदिग्ध रूप से दिखा जब उसे रोककर पूछताछ की तो बलात्कार का आरोपी निकला जिस को गिरफ्तार कर थाना पर ले आए गिरफ्तार करने वाली टीम में आरक्षी शीतल चौधरी, आरक्षी सोयल सिंह महिला आरक्षी रोशनी यादव मौजूद रही। पूरा कलंदर कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक विजय  सेन सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मम्मुन खान पुत्र रहमान उल्ला को धारा 376 ,323 ,504 ,506 के अंतर्गत शुक्रवार को चालान किया गया जहां अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया बाकी तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।