सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी से 1 तमंचा व 05 कारतूस किए बरामद, भेजा जेल

सत्यबन्धु भारत।सन्दीप शुक्ला
मल्लावां,हरदोई। मल्लावां थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाबटमऊ तमंचे के बल पर खेत की पैमाइश कराने गए आरोपी को सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्लावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाबटमऊ निवासी विजय पाल सिंह पुत्र अवधेश सिंह मनरेगा के अंर्तगत कार्य करवा रहे थे। इसी बीच किसी व्यक्ति ने नाजायज तमंचे के बल पर खेत की पैमाईश कराए जाने की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी की तलाशी ली। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 1 नाजायज तमंचा व 5 जिन्दा कारतूस मिलने पर पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया। सूत्रों की माने तो विजय पाल सिंह को बढ़ावा देने वाले ग्राम प्रधान शिव मोहन राठौर व जिला पंचायत सदस्य केशन पाल हैं। इन्ही लोगों के कहने पर विजय सिंह कार्य करवाता था। क्योंकि चुनावी रंजिश को मानते हुए अपने विपक्षी मूलचंद यादव के खेत में चकरोट बनवाना चाहते थे।
