
सत्यबन्धु भारत
न्यूज़ डेस्क हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत पिहानी हरदोई मार्ग पर पिकअप व वैन की भिंडत में वैन सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के
अनुसार सहादत नगर निवासी राजेंद्र व अमरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ कल्लू मंगलवार को अपनी ओमनी वैन में मरम्मत का कार्य कराने के लिए पिहानी आ रहे थे। चठिया बुजुर्ग चौराहा के निकट सामने आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे हादसे में वैन सवार दोनों लोग घायल हो गए। पिकअप में टक्कर मारते हुए खाई में पलट गई।
चालक पिकअप को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया जहां पर चिकित्सक ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वही अमरेंद्र का इलाज चल रहा है।
