
सत्यबन्धु भारत।मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मामूली बात विवाद में दबंगों ने महिला को लात घूंसो से पीटा। महिला गंभीर रूप से हुई घायल। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी शाहाबाद भर्ती कराया, जहां उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पेढ़मा निवासी रामगुनी का गांव के ही रहने वाले रिंकू के साथ दो दिन पहले मामूली कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद मामला रफा-दफा हो गया था।
जिसके बाद आज रामगुनी अपने दरवाजे पर बैठी हुई थी। इसी बीच रिंकू आके गाली-गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर महिला की लात घूंसो से पिटाई कर दी। जिससे महिला बेहोश हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में महिला को सीएचसी शाहाबाद में भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा है।
बहीं पुलिस के अनुसार आवश्यक बिधिक की जा रही है।
