चार शातिर अवैध तमंचे व चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार

सत्यबन्धु भारत। सीवी यादव
हरदोई। पुलिस अधीक्षक हरदोई अजय कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत स्वाट टीम व कोतवाली शहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। रविवार की रात हरदोई बावन रोड स्थिति पालीटेक्निक के पास चार शातिर लुटेरो को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। एएसपी पूर्वी ने जानकारी देते हुए बताया कि रितेश उर्फ बाला श्रीवास्तव पुत्र अनिल कुमार निवासी आजाद नगर,विकाश सिंह पुत्र बच्चन सिंह निवासी ततेवरा ,जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र ओमप्रकाश निवासी जोगी पुर थाना कोतवाली शहर एवं राजेह सिंह उर्फ मोनू पुत्र सुशील सिंह निवासी सादिया पुर थाना बेनीगंज शातिर अपराधी है।जो थाना क्षेत्रो में भाई ऑफ हरदोई व डीके खलनायक के नाम से असलहे दिखा कर दहशत फैलाने पैसा लेकर मारपीट की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।आरोपियों के पास से दो नाजायज 315 बोर तमंचे दो जिंदा कारतूस एक खोखा ,तीन मोबाइल व एक चोरी की बाईक बरामद की गई । आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं जिनपर कई आपराधिक मामले दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वाट टीम निरीक्षक बृजकिशोर सिंह, उपनिरीक्षक ऋषि कपूर कोतवाली शहर ,अरविंद यादव ,कांस्टेबल मंजेश,कात्रिवेश, दिनेश शर्मा ,सर्वजीत सिंह ,जितेंद्र सिंह ,ब्रजनन्दन,दिलीप कुमार मौजूद रहे ।
