
सत्यबन्धु भारत सन्दीप शुक्ला
मल्लावां,हरदोई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर बड़े धूम धाम के साथ मनाया।
सपा नेता ब्रजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू ने सपा कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिन केक काटकर कार्यकर्ताओ के साथ बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया। इसी तरह शिवा गेस्ट हाउस में युवा कार्यकर्ताओ ने विधानसभा अध्यक्ष मो0 नसीम रुइया ने अपने कार्यालय पर केक काटकर मनाया। इस मौके पर श्री टिल्लू ने कार्यकर्ताओ से 2022 में सपा की बहुमत से सरकार बनाने के लिए अभी से क्षेत्र में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। पर कार्यकर्ता इनके उत्पीड़न से डरेंगे नही। और सपा की नीतिओ को जन जन तक पहुचने का काम करेगी। इस मौके पर खालिद खान, बदरुद्दीन अंसारी, इकबाल खा, फरीद खान नाज़िम खान, हरिनाम यादव, गोलू कल्याण सिंह सोनू त्रिपाठी सरगम त्रिपाठी उमाकांत तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
