लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पुलिस बजाती रही सिटी चोर करते रहे काम





सत्यबंधु भारत। गुलशन सिद्दीकी

बीकापुर अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर के सरकारी आवास से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर नगदी तथा सोने चांदी के आभूषण सहित करीब 12 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में कार्यरत एएनएम प्रीति मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया गया है कि शनिवार की सुबह टीकाकरण के लिए वह अपने सरकारी आवास में ताला लगाकर उप केंद्र मझौली में ड्यूटी पर चली गई जब ड्यूटी से वापस आए तो देखा कि उनके आवास का ताला तोड़कर 35 हजार रुपये नगद , एक सोने की चैन तथा सोने का हार एक , सोने की अंगूठी 7 तथा सोने का लॉकेट एवं कान की बाली और सोने की नथुनी सात जोड़ा और चांदी का पायल 10 जोड़ा व चांदी का बिछिया 10 जोड़ा , नाक की कील नथुनी 8 नग और बच्चों की बाली दो जोड़ा सहित लगभग 12 लाख रुपए की सोने चांदी के आभूषणों की चोरी हुई है । एसएसआई वीर सिंह ने बताया कि ताहरीर  मिली है जांच पड़ताल की जा रही है। गौरतलब है कि शनिवार को दिन भर स्थानीय बीकापुर कोतवाली पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में कोरोनावायरस संक्रमण का टीकाकरण के लिए उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी हुई थी इसी दौरान अज्ञात चोरों ने अपना काम कर दिया।