लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सेवानिवृत्त पर उपनिरीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई



सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद कोतवाली में शनिवार को सेवानिवृत्त होने पर उपनिरीक्षक कल्याण सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान सीओ सतेन्द्र सिंह व कोतवाल शिवशंकर सिंह समेत कोतवाली में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने कल्याण सिंह का माल्यार्पण किया और गले मिले।  सेवानिवृत्त होने पर कोतवाल शिवशंकर सिंह ने कहा कि अपनी सेवा में कल्याण सिंह ने पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। इनके द्वारा किए गए कार्यो को हम सभी कभी भूल नहीं पाएंगे। सेवानिवृत्त होने के बाद भी यदि उन्हें हमारी आवश्यकता पड़े बेझिझक मदद मांगें। हम कामना करते है कि वह सदैव परिवार के साथ खुश रहें। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। सेवानिवृत्त कल्याण सिंह ने कहा कि सफलता के लिए इंसान को अनुशासन में रहना बहुत जरूरी है। अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहें। सुख व दुख दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। संकट की घड़ी में अपना धैर्य बनाए रखे और विवेक पूर्वक निर्णय लें। सच्चा सिपाही वही है जो अपने फर्ज के प्रति पूरी तरह से ईमानदार हो। साथ ही सामाजिक मूल्यों को भी समझे। इसके बाद वहां उपस्थित पुलिस अधिकारियों व मीडिया कर्मियों ने उन्हें घर के लिए विदा किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सतेन्द्र कुमार सिंह, कोतवाल शिवशंकर सिंह व उपनिरीक्षक रमेश सिंह सेंगर सहित समस्त पुलिस कर्मी व मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।