
सत्यबन्धु भारत
बांगरमऊ उन्नाव । भारतीय माली सभा के जिला अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सुनीता दिवाकर पत्नी अर्जुन लाल दिवाकर को जीत की बधाई दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था जिसमें सुनीता दिवाकर पांचवीं बार भारी मतों से जीत हुई। इसी जीत की बधाई देने के लिए माली सभा के जिला अध्यक्ष मनीष सैनी ने बांगरमऊ के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सुनीता दिवाकर पत्नी अर्जुन लाल दिवाकर को बधाई पत्र ज्योतिबा राव फुले का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जिसमें जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सैनी नगर अध्यक्ष सरोज सैनी (रंगा भैया) ग्राम प्रधान सुजीत सैनी ,प्रमोद सैनी ,राहुल सैनी ,जिला मंत्री शिव मंगल सैनी आदि लोग उपस्थित रहे।
