
सत्यबन्धु भारत
हरदोई। पुलिस ने दो वांक्षित चल रहे शातिर आरोपियों की गिरफ्तारी पर ईनाम घोषित किया। मीडिया सेल प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक हरदोई अजय कुमार के निर्देशन में अपराध नियंत्रण हेतु अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान को और अधिक सफल बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा मु0अ0स0 495/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना सण्डीला में फरार चल रहे कुख्यात आरोपी नईम पुत्र जमील निवासी मो0 घेर सालमत खां थाना गंज जनपद रामपुर एवं जुनैद पुत्र जाहिद निवासी कस्बा व थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया।
