
सत्यबन्धु भारत
बीघापुर। उन्नाव डिपो में खटारा हो चुकी रोडवेज बसों से सवारियां ढोई जा रही हैं जो आये दिन रास्ते में बिगड़ जाती है।जिससे यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।बीघापुर-उन्नाव रूट पर चलने वाली बस बुधवार की सुबह लालकुआं में जब स्टार्ट नहीं हुई तो बस में सवार लोगों से धक्का लगवाकर बस चालू हुई।
एक तरफ जहां समय समय पर रोड़वेज का किराया तो बढ़ता जाता है परंतु परिवहन विभाग की बसों में यात्री सुविधाएं कम होती जा रही हैं। उन्नाव डिपो,लालगंज डिपो व रायबरेली डिपो के बेड़े में शामिल अधिकांश बसें इतनी खटारा हो चुकी हैं कि आये दिन वह बीच सफर में बिगड़ जाती हैं ।दैनिक यात्री अजीत सिंह व कपिल साहू एडवोकेट ने बताया कि जरा सी बरसात होने पर बसों की छत से पानी टपकने लगता है।बावजूद इसके परिवहन विभाग केवल अपनी आमदनी बढ़ाने में जुटा हुआ है उसे यात्रियों की सुरक्षा व सुविधाओं से कोई सरोकार नहीं है।जिस दिन रास्ते में बस खराब हो जाने पर कचहरी पहुँचने में देरी हो जाती है।
