सत्यबंधु भारत । गुलशन सिद्दीकी
भदरसा अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कछौली गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई जिसमें दो लोगों को चोटे आई चोटहिल थाना पर पहुंचा जहां पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने 7 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चोटहिलो को मेडिकल के लिए भेज दिया।
कछौली गांव में माधव प्रसाद शुक्ला शुक्ला और राम मूर्ति शुक्ला के बीच जमीनी विवाद चल रहा है उसी को लेकर मारपीट हुई और दबंगों ने घर में घुसकर मारा-पीटा जिसमें माधव प्रसाद शुक्ला व एक अन्य लोग को चोटे आई चोटिल लोग थाना पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने चोटहिल माधव प्रसाद शुक्ला पुत्र रामनारयन की तहरीर पर माधव प्रसाद शुक्ला, विजय बहादुर शुक्ला सहित सात लोगों के विरुद्ध धारा147,452,323,504,506 427 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर लिया। पूराकलन्दर कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सेन सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने पर धारा परिवर्तित कर दिया जायेगा।
