लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

क्राइस्ट चर्च कालेज लखनऊ में निःशुल्क कोरोना वेक्सीनेशन कैंप किया गया आयोजित



भारत में की जा रही सबसे बड़ी वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13/07/2021 को क्राइस्ट चर्च कालेज, लखनऊ, में राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती राखी सिंह द्वारा निशुल्क कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लगभग 300 लोगो का निशुल्क वैक्सीनेशन किया गया।




इस शिविर के आयोजन में क्राइस्ट चर्च कालेज के प्रधानाचार्य श्री आर के चैत्री, श्रीमती शारमाईन, श्रीमती आर. धारमजीत श्री एस विक्टर, श्री अभिषेक कुमार, श्री मनीष शुक्ला एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।


लोगों को आकर्षित करने के लिए सेल्फी प्वाईंट को भी स्थापित किया गया जिसका लोगों ने आनंद उठाया।



इस महाअभियान को और भी गतिशील करने के लिए श्रीमती राखी सिंह ने प्रदेश की जनता से बढ़ चढ़कर वैक्सीनेशन अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान किया ताकी प्रदेश की जनता इस महामारी से अपने आप को सुरक्षित कर सके एवं खुशहाल वातावरण की स्थापना हो।