
सत्यबन्धु भारत
न्यूज़ डेस्क। आज रविवार को श्रीलंका और इंडिया के बीच पहला ODI (One Day International ) खेला गया। पहले ODI का परिणाम भारत के पक्ष में रहा। भारत ने मैच को 7 विकेट से जीता। प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड पृथ्वी शॉ के नाम रहा। भारत ने मैच को बहुत ही आसानी से (36.4 )ओवर में 262 रनो का लक्ष्य बना कर पूरा किया।
क्या कहा भारत के कप्तान ने :
"हमारे सभी लड़के, उनमें से ज्यादातर पहले खेल चुके हैं। वे बहुत परिपक्व हैं। वे जिस तरह से खेले उससे बहुत खुश हैं। मुझे पता था कि विकेट में थोड़ा टर्न होता है लेकिन हमारे स्पिनरों ने 10वें ओवर से जिस तरह गेंदबाजी की, उन्होंने हमें सीधा किया। तीनों स्पिनर। जब हमने बल्लेबाजी की तो दूसरे छोर से देखना अच्छा था। युवा लड़के जिस तरह से आईपीएल खेलते हैं, उन्हें इतना एक्सपोजर मिलता है, उनका कॉन्फिडेंस लेवल काफी ऊंचा होता है। पृथ्वी और ईशान ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उन्होंने पहले 15 ओवर में ही खेल खत्म कर दिया। मैंने इसके बारे में सोचा (उनका शतक) लेकिन ज्यादा रन नहीं बचे थे। इसलिए फोकस नॉट आउट होने पर था। यहां तक कि जब सूर्या ने आकर बैटिंग की तो यह इतना आसान लग रहा था। मैं ऐसा था कि शायद मुझे अपने कौशल में सुधार करना है।"
क्या कहा श्रीलंका के कप्तान ने :
"अच्छी शुरुआत की लेकिन उन्होंने गति को अच्छी तरह से बदल दिया। हमारे बल्लेबाज लय हासिल नहीं कर पाए। भारतीय खिलाड़ी जिस तरह से खेले, वे काफी आक्रामक हैं। हम सभी जानते हैं कि वे कितने अच्छे हैं लेकिन हमारे गेंदबाजों को सुधार करने की जरूरत है। हमारी योजनाओं को अच्छी तरह से क्रियान्वित करना है। "
क्या कहा प्लेयर ऑफ़ द मैच पृथ्वी शॉ ने :
"यह अब ठीक है (हेलमेट पर प्रहार के बारे में)। राहुल सर ने कुछ नहीं कहा, मैं बस अपनी वृत्ति के साथ गया और ढीली गेंदों का इंतजार करने लगा। जाहिर तौर पर स्कोरबोर्ड को टिके रखना चाहता था और हां। पिच बहुत अच्छी थी। पहली पारी भी अच्छी थी लेकिन मुझे लगता है कि यह दूसरी पारी में बेहतर हुई। गति का आनंद लें। हो सकता है कि सिर पर चोट लगने के बाद मेरा ध्यान थोड़ा हट गया हो। "
मैच का विश्लेषण :
श्रीलंका टीम :
टॉस जीत कर श्रीलंका टीम ने बल्लेबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी के लिए श्रीलंकाई बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो और मिनोद भानुका आये। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने 49 रनों की साझेदारी की। भारत को पहली सफलता अविष्का फर्नाडो के रूप में युजवेंद्र चहल ने (9.1 ) ओवर में दिलाई अविष्का ने 35 गेदो पर 1 छक्का और 2 चौके की मदद से 33 रन बनाये अविष्का 94.29 के स्ट्राइक रनरेट के साथ खेल रहे थे। अगले बल्लेबाज भानुका राजपक्षे आये। राजपक्षे कुलदीप यादव के शिकार बने कुलदीप ने मात्र 24 रन पर राजपक्षे को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। धनञ्जय को कुणाल पंड्या ने मात्र 14 रन पर आउट किया। असलंका ने 38 रन। शनाका ने 39 रन ,वणिंदो ने 8 रन करुणारत्ने ने 43 रन, उड़ाना ने 8 और चमीरा ने 13 रन बनाये। मैच में एक नोबॉल , 12 वाइड और 2 रन लेग बाई के मिले। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 262 रन का लक्ष्य भारत को दिया।
भारत की गेंदबाजी :
भुवनेश्वर कुमार ने 9 ओवर कराये और 63 रन दिए दीपक चाहर ने 7 ओवर कराये और 37 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया। हार्दिक पांडेय ने 5 ओवर कराये और 34 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया , युजवेंद्र चहल ने 10 ओवर कराये और 52 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया कुलदीप यादव ने भी 2 विकेट लेकर 9 ओवर में सिर्फ 48 रन दिया क्रुणाल पंड्या ने 10 ओवर कराये और 26 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।
भारती टीम :
जवाबी कारवाही में पृथ्वी शॉ और कप्तान धवन आये दोनों की 58 रन की साझेदारी रही। पृथ्वी शॉ बहुत आक्रमक तरीके से खलेते हुए महज 24 गेदो पर 43 रन 9 चौको की मदद से पुरे किये चौथे ओवर की आखरी बॉल पर बाउंसर को डक करते वक्त उनके हेलमेट के पीछे की और गेंद लगी हलाकि पृथ्वी को कोई गंभीर चोट नहीं आयी। अगले बल्लेबाज के के रूप में ईशान किशन आये ईशान का यह पहला इंटरनेशनल मैच था जिसे यादगार बनाया उनके बर्थडे और उनका पहला अंतर्राष्ट्रीय छक्के ने पहली बॉल पर आक्रमक तरीके से खलेते हुए ईशान ने अपना पहला अंतरास्ट्रीय छक्का मारा ईशान ने अपने पहले वन डे इंटरनेशनल मैच में हाफ सेंचुरी मरते हुए 42 गेदो पर 59 रनों की धमाकेदार पारी खेली। मनीष पांडेय ने 40 गेदो पर 26 रन की पारी खेली। कप्तान शिखर धवन और युवा सूर्यकुमार ने नाबाद रहकर भारत को मैच जीताया। कप्तान धवन ने 95 गेदो पर 86 रन और सूर्यकुमार यादव ने 20 गेदो पर 31 रन बनाके भारत ने 1-0 से बढ़ात बना ली।
श्रीलंका की गेंदबाजी :
चमीरा ने 7 ओवर कराये और 42 रन दिए। उड़ाना ने 2 कराये और 27 रन दिया। धनञ्जय ने 5 ओवर कराये और 49 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया। लक्षण ने 8.4 ओवर कराये और 1 विकेट प्राप्त किया चरित ने 3 ओवर कराये और 26 रन दिया ,वणिंदो ने 9 ओवर में 45 रन दिया , चमीका ने 2 ओवर में 16 रन दिया। श्रीलंका ने मैच में एक नो बॉल , 12 वाइड ,और 5 लेग बाई के रन दिया।
मैच का नतीजा :
भारत ने श्रीलंका को मात देते होते 262 रनो को लक्ष्य महज 36.4 ओवर पूरा किया प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब पृथ्वी शॉ ने नाम रहा भारत ने श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाई।
srilanka defeat the match by 7 wicket , India tour of srilanka , india srilanka scorecard
