नवविवाहिता की गोली लगने से हुई मौत के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर मृतका के पति,सास-ससुर सहित देवर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार
शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद कोतवाली के अंतर्गत कल नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति,सास-ससुर सहित देवर के बिरुद्ध दहेज हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। शाहाबाद थानाक्षेत्र के मोहल्ला खत्ताजमाल खां में कल दोपहर राधिका (24) पत्नी आकाश की मौत हो गई। मृतका की शादी इसी साल 13 मई को शाहाबाद निवासी आकाश चौधरी पुत्र राजेश चौधरी नि0 खत्ताजमाल खां में हुई थी। जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने की मौत से पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
मृतका के पिता राकेश बाथम के अनुसार उन्होंने अपनी पुत्री की धूमधाम से शादी की थी शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था इसके बाबजूद लड़की के ससुरालीजन अतिरिक्त 02 लाख दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति आकाश चौधरी, पिता राजेश चौधरी,सास पूनम सहित देवर आकाश के बिरुद्ध दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक बिधिक कार्यवाही शुरू कर दी।
