लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

थाना दिवस में प्रभारी निरीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं



सत्यबन्धु भारत।मुनीश कुमार

शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने थाना समाधान दिवस में आयी शिकायतों में से तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया।शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ सतेन्द्र कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। थाना दिवस में आईं शिकायतें, जिनमें से मौके पर तीन का निस्तारण कर दिया, जबकि शेष शिकायती पत्रों के यथाशीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को प्रेषित कर दिया गया। इस दौरान सीओ सतेन्द्र सिंह,प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।