दुर्घटना को दावत देता सड़क में हुआ गड्ढा

सत्यबंधु भारत। गुलशन सिद्दीकी
बीकापुर। लोक निर्माण विभाग के खेल भी निराले हैं। उम्र बीत जाने के बाद भी लोगों को अपने घर जाने के लिए पक्की सड़क नहीं मुहैया हो पाती यदि सड़क बन भी गई तो वह गड्ढों में कब तब्दील हो जाए अनुमान लगाना मुश्किल होता है। ताजा मामला बीकापुर तहसील क्षेत्र के खजुराहट पुरानी बाजार से राजमार्ग को जोड़ने वाली पक्की सड़क का है। जहां पर कुछ बूंद पानी बरस से ही सड़क में ऐसा गड्ढा हुआ जिसे देखकर यह अनुमान लगाना मुश्किल हो गया की सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क। गड्ढा देखकर लोक निर्माण विभाग की घोर लापरवाही को उजागर होती ही है साथ ही सड़क के लिए मानक तय करने वाली अभियंताओं की भी योग्यता पर प्रश्नचिन्ह लग जा रहा लग जाता है। फिलहाल सड़क की बदहाली देखकर सूबे की योगी सरकार के उन दावों की हवा निकल रही है जिनमें प्रत्येक सड़क को गड्ढा मुक्त करने का संकल्प व्यक्त किया जा रहा है।
