
सत्यबन्धु भारत
हरदोई। शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आज अपने कलेक्ट्र कक्ष में जनता मिलन के दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने कहा कि जनता मिलन में आने वाले फरियादियों की शिकायतों व समस्याओं को गम्भीरता से लिया जाये और समस्त समस्याओं का निस्तारण सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से तत्काल प्रभाव से कराया जाये। उन्होने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं जनता मिलन से प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता परक एवं त्वरित गति से करना सुनिश्चित करें।
