सत्यबन्धु भारत
न्यूज़ डेस्क बीकापुर। मोटरसाइकिल से प्रयागराज नौकरी की तैयारी करने जा रहे छात्र सड़क दुर्घटना में घायल हो गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस्ती जनपद के निवासी अंकुश कुशवाहा पुत्र श्याम कुशवाहा अपने घर बस्ती से बाइक पर सवार होकर प्रयागराज नौकरी की तैयारी करने के लिए जा रहा था इसी दरमियान अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर पिपरी तिराहे के समीप तेज गति से आ रही अज्ञात ट्रक ने साइड मार दिया जिससे बाइक सवार अंकुश सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया । मौके पर पहुंचे समाजसेवी प्रेम कुमार वर्मा ने तत्काल इलाज के लिए अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर भिजवाया तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दी । सीएचसी में तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देख गहन इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है ।
