लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

प्रेमी युगल ने उपजिलाधिकारी व कोतवाल से लगाई शादी की गुहार



 सत्यबन्धु भारत

शाहाबाद, हरदोई।  कहा जाता है प्यार बंदिशें नहीं मानता. जो प्यार में होते हैं, उन्हें जात-पात, ऊंच-नीच, अमीर-गरीब कुछ नहीं दिखता. दिखता है तो केवल प्रेमी, जिसे पाने लिए आशिक किसी भी हद तक जाते हैं. ऐसा ही मामला शाहाबाद के ट्यूर चौगवाँ गांव में सामने आया है, जहां परिजनों की मनाही के बाद प्रेमी युगल ने उपजिलाधिकारी सहित थाने में गुहार लगाई है। परिजनों के रिश्ते को ठुकरा देने के बाद प्रेमी युगल ने शादी करना चाहता है।दरअसल ग्राम तियूर निवासी अभिषेक तिवारी गांव की एक लड़की से काफी दिनों से प्यार करता था और दोनों आपस में शादी करना चाहते परंतु परिजन इसमें अड़ंगा लगा रहे हैं इसलिए दोनों ने प्रशासन की मदद लेने का फैसला किया और एसडीएम और कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर शादी की गुहार लगाई। पुलिस ने लड़की के परिजनों को बुलाकर लड़की को उन्हें सौंप दिया अभिषेक तिवारी ने बताया लड़की के परिजनों ने आश्वासन दिया है कि 10 दिन के अंदर वह शादी कर देंगे