भाजपा के राष्ट्रीय वृक्षारोपण अभियान के तहत अपनी कर्मभूमि हरदोई के शहीद उद्धान में वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण

सत्यबन्धु भारत
न्यूज़ डेस्क हरदोई। जयप्रकाश रावत को डीएफओ बिमल कुमार व
रेंजर रत्नेश श्रीवास्तव ने सांसद जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके उपरांत वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आदरणीय सांसद जी ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जिसमें शहर के सैकड़ो लोगों ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सांसद जी ने वहाँ उपस्थित समस्त
लोगों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने 07 जुलाई तक प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 पौधे लगाये जाने का आह्वान किया।
