
सत्यबन्धु भारत
बीकापुर अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य टीम द्वारा लगातार कोबिड जांच की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को सीएचसी के अलावा विकासखंड क्षेत्र के जलालपुरमाफी गांव में आरटी पीसीआर एवं एंटीजन जांच के लिए कुल 81 लोगों का सैंपल लिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर के अधीक्षक अब्दुल खतीब अंसारी ने बताया कि एंटीजन जांच में सभी लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। बताया कि विकासखंड क्षेत्र के जलालपुरमाफी गांव में 36 लोगों का आरटी पीसीआर एवं एंटीजन जांच के लिए सैंपल लिया गया। इसके अलावा सीएचसी बीकापुर में 45 लोगों का जांच के लिए सैंपल लिया गया। यह भी बताया कि सभी के सैंपल को आरटी पीसीआर जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
