
सत्यबंधु भारत। गुलशन सिद्दीकी
बीकापुर अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल मच गया जब निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट की हकीकत देखने और जांचने परखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव बुधवार को दोपहर अचानक पहुंच गई। अपने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सीडीओ करीब 20 मिनट तक सीएचसी मैं रही। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव अपने दल बल के साथ आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंच गई और निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट की हकीकत को देखने और परखने लगी। इस दौरान उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट निर्माण में गुणवत्ता परक रखने की बात कही है। बताया जाता है कि कोविड-19 की तीसरी लहार की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा हुआ है।
